स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। गुरुवार को दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए प्रभसिमरन सिंह की जगह तनुष कोटियान को मौका दिया। वहीं, श्रीलंका ए ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया।
वैभव और अभिषेक ने दिलाई मजबूत शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने से पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। पिछले मुकाबले में 28 छक्के लगाकर सुर्खियों में आए वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ भी आक्रामक अंदाज दिखाया। हालांकि, वह 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।
दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 78 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
तिलक और शाहबाज ने भी जड़े अर्धशतक
शुरुआती अच्छी साझेदारी के बाद भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और अन्य बल्लेबाजों पर आई। कुशाग्र 27 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान तिलक वर्मा ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की पारी खेली।
वहीं, रिंकू सिंह का बल्ला नहीं चला और वह 21 गेंदों में केवल 12 रन बना सके। आउट होने के फैसले से वह अंपायर से नाखुश नजर आए। सूर्यांश शेडगे ने भी 13 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया।
मध्यक्रम के बाद शाहबाज अहमद ने उपयोगी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। तनुष कोटियान के साथ उन्होंने टीम के स्कोर को 317 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस तरह इंडिया ए ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। अब श्रीलंका ए के सामने फाइनल में जगह बनाने के लिए 318 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है।













मुख्य समाचार
देश








राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत




