डेस्क मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी की मर्जी के बिना आंखों की सर्जरी करवा ली थी। शबाना इस सर्जरी के खिलाफ थीं और उन्होंने चेतावनी दी थी कि ऐसा करने से उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है।
जावेद अख्तर ने एमएस धोनी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि करीब 15-16 साल पहले उनकी नजर कमजोर होने लगी थी। डॉक्टर ने उन्हें दूर और पास देखने के लिए अलग-अलग चश्मे लगाने की सलाह दी थी। इसी दौरान उन्हें एक ऐसी सर्जरी के बारे में पता चला, जिससे दोनों तरह की नजर की समस्या ठीक हो सकती थी।
जब उन्होंने यह बात शबाना आजमी को बताई तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा था, ‘तुम अंधे हो जाओगे! इन सब चीजों में मत पड़ो। क्या तुम कोई ग्रीक भगवान हो, जो तुम्हें चश्मा पहनने में परेशानी हो रही है?’
हालांकि, जावेद अख्तर ने सर्जरी कराने का फैसला नहीं बदला। उन्होंने बताया कि जब शबाना आजमी ऑस्ट्रेलिया गई हुई थीं, तब उन्होंने चुपचाप डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर आंखों का ऑपरेशन करवा लिया।
सर्जरी के बाद का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें एक नर्स दो दिखाई दे रही थीं। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी नजर सामान्य हो गई। तीन दिन बाद जब उन्होंने विशेष चश्मा उतारा तो उन्हें सब कुछ पहले से ज्यादा साफ दिखाई देने लगा।
जावेद अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही 100 साल की उम्र तक उनके बाल, दांत और घुटने साथ छोड़ दें, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी 20/20 ही रहेगी।













मुख्य समाचार
देश








राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत




