लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। शासन ने 15 शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के 14 जिलों में नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, अमरोहा, कौशांबी, मिर्जापुर, अयोध्या, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, संत कबीर नगर, इटावा और बस्ती में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
तबादला सूची के मुताबिक, राहुल पवार को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद का बीएसए बनाया गया है, जबकि डाली सिकरवार को डायट बिजनौर से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। गाजियाबाद के पूर्व बीएसए ओम प्रकाश यादव को डायट बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह मेरठ और अमरोहा में भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। मोनिका को अमरोहा से मेरठ तथा आशा चौधरी को मेरठ से अमरोहा भेजा गया है। कौशांबी और मिर्जापुर में कमलेन्द्र कुशवाहा तथा अनिल कुमार वर्मा की तैनाती में बदलाव किया गया है।
अयोध्या, अमेठी और लखीमपुर खीरी में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। लालचंद्र को अयोध्या से अमेठी, संजय तिवारी को अमेठी से लखीमपुर खीरी और अनूप कुमार को बस्ती से अयोध्या भेजा गया है। वहीं, प्रवीण कुमार तिवारी को लखीमपुर खीरी से बस्ती की जिम्मेदारी मिली है।
बलिया और मऊ में मनीष कुमार सिंह तथा संतोष कुमार उपाध्याय के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। वहीं, संत कबीर नगर और इटावा में भी बीएसए स्तर पर बदलाव करते हुए अमित कुमार सिंह और राजेश कुमार को नई तैनाती दी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को बेसिक शिक्षा विभाग में कामकाज को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा।













मुख्य समाचार
देश







राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत




