डेस्क : बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने जिले के स्थानीय निकायों को मिलने वाली सरकारी वित्तीय सहायता रोक दी है। वहीं, हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हैं और दो पुलिस थानों का कामकाज भी ठप पड़ा है।
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गोपालगंज के जिला परिषद, उपजिला परिषद और नगरपालिकाओं को जनवरी से मार्च 2027 के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता की तीसरी किस्त जारी नहीं की गई है। इसके अलावा, विकास कार्यों के लिए आवंटित करीब पांच अरब टका की राशि भी फ्रीज किए जाने की खबर है।
क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते 15 नवंबर से पांच रेल सेवाएं बंद हैं। रेलवे अधिकारियों ने ढाका और खुलना के बीच गोपालगंज को बायपास करने वाले वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव भी तैयार किया है।
वहीं, टुंगीपाड़ा और मुक्सुदपुर पुलिस थानों में आगजनी के बाद उनका सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। फिलहाल इन थानों की जिम्मेदारी गोपालगंज सदर पुलिस स्टेशन के माध्यम से संभाली जा रही है।
दरअसल, 15 नवंबर को अवामी लीग समर्थकों के प्रदर्शन के बाद जिले में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान सरकारी संपत्तियों, पुलिस वाहनों और BNP नेताओं से जुड़ी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। इसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से वह भारत में रह रही हैं। गोपालगंज लंबे समय से अवामी लीग का मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है।
सरकार के सामने अब कानून-व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ जिले में सामान्य जनजीवन और सार्वजनिक सेवाएं शुरू कराने की चुनौती है।













मुख्य समाचार
देश








राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत





